भारत

पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या, पहले परिजनों को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज

jantaserishta.com
18 April 2025 5:55 PM IST
पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या, पहले परिजनों को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज
x
जहर खा लिया.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र की कृष्णापुरी कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक निजी कंपनी में कार्यरत मोहित त्यागी नामक युवक ने पत्नी की मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मोहित त्यागी की शादी वर्ष 2020 में संभल जिले की एक युवती से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही दंपति के बीच तनावपूर्ण संबंध बन गए थे। मृतक के परिवार का आरोप है कि मोहित की पत्नी अक्सर उससे गाली-गलौज करती थी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी, जिससे मोहित मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था।
करीब छह महीने पहले मोहित की पत्नी घर के कीमती जेवरात लेकर अपने मायके चली गई थी। इस संबंध में मोहित के परिजनों ने मोदीनगर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। दो दिन पहले, पत्नी की शिकायत पर संभल पुलिस ने मोहित के परिजनों को थाने बुलाया, जिससे मोहित और अधिक तनाव में आ गया। मोहित ने आत्महत्या से पहले व्हाट्सएप पर अपने परिजनों को एक मैसेज भेजा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया।
मैसेज भेजने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मोहित को पहले मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने मोहित की पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ मोदीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story