फल व्यापारी गिरफ्तार, महिला ने गंदी नियत से रेट पूछने का लगाया आरोप

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूटर सवार शख्स सड़क पर खड़ी महिला से उसका रेट पूछने लगा। महिला यहां पर अपनी कैब का इंतजार कर रही थी। जब महिला ने उसका वीडियो बनाना शुरू तो वह वहां से भाग निकली। महिला ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, इसके बाद यह मामला जानकारी में आया। पुलिस ने मामले में ऐक्शन लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राममूर्ति नगर के ‘एनआरआई लेआउट’ निवासी फल विक्रेता विजय राघव (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहाकि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी का दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला ने 27 जुलाई को ‘इंस्टाग्राम’ पर आपबीती साझा की। महिला ने आरोप लगाया कि स्कूटर सवार एक व्यक्ति उसके पास आकर अभद्र टिप्पणियां करने लगा और पैसे के बदले सेक्स की बात करने लगा। पुलिस ने बताया कि महिला राममूर्ति नगर में कैब का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी ने उस पर अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। महिला ने निडर होकर उसका मुकाबला किया और अपने मोबाइल फोन से उसकी हरकतों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। जब महिला ने पुलिस को फोन करने की चेतावनी दी, तब आरोपी वहां से भाग निकला। महिला ने बाद में आरोपी की पहचान में मदद के लिए उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।
महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एक महिला होने के नाते मुझे यह अधिकार है कि मैं बिना किसी डर के अपनी कैब का इंतजार कर सकूं। मुझे किसी वस्तु की तरह न समझा जाए या पैसों के लिए कोई प्रस्ताव न दिया जाए। उसकी बातें डराने वाली और अपमानजनक थीं, जिससे मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी। शिकायतकर्ता ने कहाकि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के व्यवहार को सामान्य मानकर अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उसने पुलिस से आरोपी की पहचान कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उसने आम लोगों से भी इस तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
Woman Alleges Harassment While Waiting for Cab in Bengaluru, Seeks Police Action
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) July 27, 2026
A woman has shared a video on social media alleging that she was harassed while waiting for her cab in Bengaluru. She claimed the accused, who was riding a vehicle bearing registration number KA03… pic.twitter.com/juc7uYhidl





