भारत

जमीन से लेकर आसमान तक अभेद रहती है पीएम मोदी की सुरक्षा, जानें SPG के जवान आखिर क्यों पहनते हैं काला चश्मा?

jantaserishta.com
13 Dec 2021 1:45 PM IST
जमीन से लेकर आसमान तक अभेद रहती है पीएम मोदी की सुरक्षा, जानें SPG के जवान आखिर क्यों पहनते हैं काला चश्मा?
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरान करने पहुंचे हैं। इस दौरान वह क्रूज से उतरकर जब काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए तो रास्ते में उनका फूल बरसाकर स्वागत हुआ। इस दौरान काला चश्मा पहने बॉडीगार्ड में उनकी सुरक्षा में खड़े रहे। इन सुरक्षाकर्मियों को देखकर हमेशा हमारे दिमाग में एक बात आती है आखिर यह काला चश्मा क्यों पहनते हैं। आईए, हम आपको बताते हैं कि किन खास वजहों से सुरक्षाकर्मी काला चश्मा पहनते हैं।

ताकि आंखों की हरकत को कोई देख न सके
सुरक्षाकर्मी या बॉडीगार्ड काला चश्मा इसलिए पहनते हैं कि ताकि कोई उनकी आंखों को देख ना सके कि वह किस ओर देख रहे हैं। दरअसल, सुरक्षाकर्मी मुस्तैदी के दौरान असल में कहां देख रहे हैं, इस बात को छुपाने के लिए ही काले चश्में का इस्तेमाल करते हैं।
सुरक्षा गार्डों को दी जाती है एक विशेष ट्रेनिंग
तमाम वीवीआईपी की बेहद मजबूत सुरक्षा घेरे में तैनात सुरक्षा गार्डों को एक विशेष ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें इन्हें आंखों से दिमाग की हर एक बात को पढ़ने की तरकीब सिखाई जाती है। ये लोग इस तरह से प्रशिक्षित होते हैं कि आंख और शरीर की भाषा पढ़कर आपके अगले कदम को पहले ही पढ़ सकते हैं।


खतरे से बचने के लिए पहनते हैं काला चश्मा
सुरक्षाकर्मी काला चश्मा इसलिए भी पहनते हैं ताकि धूल, बम, गोलीबारी या फिर किसी भी वजह से अगर उन्हें कठोर हालात का सामना करना पड़े तो उनकी आंखें पूरी तरह से सुरक्षित रहें सकें।
रोशनी की वजह से भी आंखों पर पड़ता है प्रभाव
धूप से बचने के लिए भी सुरक्षाकर्मी काले चश्में का इस्तेमाल करते हैं। जब धूप ज्यादा होती है तो उस दौरान आंखें ज्यादा देर तक धूप को सहन नहीं कर पाती है और जब आप बाहर से अंदर आते हैं तो आपको ज्यादा साफ नहीं दिखता है। इसी कारण से भी बॉडीगार्ड काला चश्मा पहनते हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story