भारत

सड़क से सेमीकंडक्टर तक BRICS में PM मोदी ने दिखाया नए भारत का रोडमैप

SHIDDHANT
11 Sept 2026 8:28 PM IST
सड़क से सेमीकंडक्टर तक BRICS में PM मोदी ने दिखाया नए भारत का रोडमैप
x
BRICS में मोदी का 4 सूत्रीय मंत्र मजबूती इनोवेशन सहयोग और सस्टेनेबिलिटी
Delhi दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन को संबोधित करते हुए भारत की आर्थिक ताकत, बुनियादी ढांचे के विस्तार और रणनीतिक क्षेत्रों में विकसित की जा रही नई क्षमताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय ‘मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी के लिए निर्माण’ है। पिछले 12 वर्षों में भारत ने इसी मंत्र को अपनी आर्थिक और व्यापारिक नीतियों का आधार बनाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मजबूती यानी ‘रेजिलिएंस’ के मामले में भारत ने ऊर्जा से लेकर टेक्नोलॉजी तक विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई चेन को अधिक विविध और भरोसेमंद बनाने की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि इसी मजबूती का परिणाम है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बावजूद भारत आज विकास और स्थिरता का भरोसा दे रहा है।
प्रधानमंत्री ने देश में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी सड़कों, रेलवे नेटवर्क, बंदरगाहों और हवाई अड्डों का तेजी से विस्तार कर रहा है। इससे न केवल कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों और व्यापार के लिए भी नई संभावनाएं तैयार हो रही हैं।
मोदी ने अपने संबोधन में भविष्य की तकनीकों और रणनीतिक क्षेत्रों पर भारत के बढ़ते फोकस को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत जहाज निर्माण, सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, महत्वपूर्ण खनिजों और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नई क्षमताएं विकसित कर रहा है।
प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था सप्लाई चेन में बदलाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे माहौल में उन्होंने भारत को विकास और स्थिरता का भरोसा देने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में प्रस्तुत किया। ब्रिक्स बिजनेस फोरम के मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत का जोर केवल मौजूदा आर्थिक विकास पर नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और रणनीतिक क्षेत्रों में दीर्घकालिक क्षमता तैयार करने पर भी है।
Next Story