भारत

उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल तक रोप-वे से लगेंगे 5 मिनट

jantaserishta.com
14 Oct 2022 11:03 AM IST
उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल तक रोप-वे से लगेंगे 5 मिनट
x

फाइल फोटो

उज्जैन/भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन को महाकाल लोक के बाद एक और सौगात मिली है। यहां रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दो किलो मीटर लंबा रोप-वे बनेगा। इसकी मंजूरी दे दी गई है। बताया गया है कि उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दो किलोमीटर लम्बाई के रोप-वे टेंडर को 209 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण से रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी पांच मिनट में तय होगी।
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक जुलाई-2023 से रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू होगा। रोप-वे स्टेशन में लोगों के लिये फूड जोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ बस और कार पाकिर्ंग की सुविधा भी मिलेगी।
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि उज्जैन स्थित श्री महाकाल लोक, सुबह छह बजे से श्री महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग की शयन आरती तक अर्थात 11 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। श्री महाकाल लोक में प्रवेश रात में 10 बजे तक दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story