भारत

10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज, Covishield की कीमत 600 रुपए होगी

jantaserishta.com
8 April 2022 5:39 PM IST
10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज, Covishield की कीमत 600 रुपए होगी
x
कोविशील्ड वैक्सीन के बूस्टर डोज की कीमत 600 रुपए प्लस टैक्स होगी।

नई दिल्ली: रविवार से कोरोना की बूस्टर डोज देश के सभी निजी अस्पतालों में लगने लगेगी। सरकार के इस ऐलान के साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाल ने कोविशील्ड के बूस्टर डोज की कीमत का खुलासा किया है। जानिए कितने में लगेगी कोविशील्ड की बूस्टर डोज...

शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने जानकारी दी कि कोविशील्ड वैक्सीन के बूस्टर डोज की कीमत 600 रुपए प्लस टैक्स होगी। हालांकि अभी कोवैक्सीन की बूस्टर डोज की कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XE की भारत में दस्तक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है। शुक्रवार को सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया। कहा कि रविवार से सभी वयस्क (18 साल या उससे ऊपर) निजी अस्पतालों में प्रीकॉशन डोज ले सकेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि फिलहाल सरकारी केंद्रों पर पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। इसके अलावा हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों को बूस्टर डोज भी इन केंद्रों पर दी जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story