भारत

App के जरिए युवकों से दोस्ती, फिर लूटपाट, एनकाउंटर के बाद बदमाश धराया

jantaserishta.com
11 Oct 2021 11:29 AM IST
App के जरिए युवकों से दोस्ती, फिर लूटपाट, एनकाउंटर के बाद बदमाश धराया
x

नोएडा: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार की दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया है. कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने मुठभेड़ के जिस बदमाश को गिरफ्तार किया है, उनपर Blued App के जरिए युवकों से दोस्ती कर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने का आरोप है.

पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन, बाइक, तमंचा और नकदी बरामद की है. पुलिस बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है. कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में शातिर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं. पुलिस को ये भी सूचना मिली थी कि Blued App के माध्यम से ये बदमाश युवकों से दोस्ती कर लूटपाट करते हैं और राहगीरों से मोबाइल फोन और चेन स्नेचिंग करते हैं.
सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी. इसी बीच बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की गई तो दोनों युवक भागने लगे. पुलिस के मुताबिक बदमाशों का पीछा किया गया तो इन्होंने फायर झोंक दिया. जवाबी कार्रवाई की गई तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी. घायल होकर वह बाइक से गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश मौके से भाग निकलने में सफल रहा. पकड़ा गया बदमाश आशु जाट गैंग का दीपांशु बताया जा रहा है. इसके पास से लूट के नौ मोबाइल फोन, एक बाइक, एक तमंचा बरामद किया गया है.
घायल बदमाश को उपचार के लिए तत्काल नोएडा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस के मुताबिक Blued App के माध्यम से ये लोग युवकों से दोस्ती कर उन्हें अपनी जगह पर बुलाते थे. बाद में उनसे मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान लूट लेते थे. साथ ही ये बदमाश राहगीरों से मोबाइल फोन और चेन स्नेचिंग भी करते थे.
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने इस संबंध में बताया कि घायल बदमाश दीपांशु, आशु जाट गैंग का सक्रिय सदस्य है जिसने अपने साथी के साथ मिलकर एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में लूट समेत कई घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story