फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, अब छात्रा एसएसपी ऑफिस पहुंची, जानें पूरा मामला

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आईएएस की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक लड़के से हुई दोनों फोन पर बात करने लगे. इसके बाद लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब उसने शादी का दबाव बनाया तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया.
इसके बाद पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और आप बीती बताई. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो मेडिकल थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर कोचिंग सेंटर में आईएएस की तैयारी कर रही है. 9 महीने पहले उसकी दोस्ती दीपक बिष्ट नाम के युवक से फेसबुक के माध्यम से हुई इसके बाद दोनों में फोन पर बातें होने लगी.
एक दिन दीपक ने उसे सूरजकुंड पार्क में मिलने के लिए बुलाया और शादी करने की बात कहने लगा. दीपक ने कहा कि वो उसे हमेशा खुश रखेगा. फिर 24 जून को फिर उसने मिलने के लिए बुलाया और एक होटल के कमरे में ले गया. जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. वह कई बार उसे होटल ले गया और शादी का झांसा देकर रेप किया.
छात्रा ने बताया कि एक दिन दीपक उसे अपने घर भी ले गया और परिजनों से शादी की बात की. लेकिन दीपक की मां ने उसे जाति सूचक शब्द कहे और बोली कि वो अपने बेटे से उसकी शादी नहीं होने देगी. छात्रा का आरोप है कि उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई और बेइज्जत कर उसे घर से भगा दिया. इसके बाद प्रेमी दीपक ने भी उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और उसे ब्लैकमेल किया.
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसका कोचिंग जाना बंद हो गया. वो चहाती है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने एक प्रार्थना पत्र दिया है. जिसमें उसने बताया कि एक लड़के के साथ उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है. मामले की बात की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






