भारत

फेसबुक पर दोस्ती महिला को पड़ी भारी, होटल में बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो भी बनाया

jantaserishta.com
29 July 2024 9:32 AM IST
फेसबुक पर दोस्ती महिला को पड़ी भारी, होटल में बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो भी बनाया
x
सांकेतिक तस्वीर
एफआईआर दर्ज.
कानपुर: यूपी के कानपुर के कल्याणपुर में एक ट्रक चालक ने एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म। इस दौरान युवक ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। रविवार को आरोपित ने होटल बुलाकर फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने उसे चप्पल से पीट दिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
कल्याणपुर के कश्यप नगर निवासी एक तलाकशुदा महिला के मुताबिक कुछ दिन पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती मैनपुरी निवासी ट्रक चालक शुभम से हुई थी। शुभम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान शुभम ने अपने दोस्तों की मदद से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
इधर, शादी करने के लिए कहने पर भड़के शुभम ने इनकार करते हुए महिला को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।
आरोप है कि शुभम ने रविवार को वीडियो डिलीट करने के नाम पर महिला को कल्याणपुर के एक होटल में बुलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पनकी रोड मिर्जापुर में उसे बेरहमी से पीटा। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई। जांच की जा रही है।
कल्याणपुर में रहने वाली हाई स्कूल की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छेड़छाड़ की। वहीं कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक जांच में पड़ोसियों के विवाद की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story