भारत

धर्म छिपाकर दोस्ती, फिर किया रेप, उसके बाद...

jantaserishta.com
4 Aug 2022 6:00 PM IST
धर्म छिपाकर दोस्ती, फिर किया रेप, उसके बाद...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जानें पूरा मामला।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने एक युवक पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने और फिर रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कॉलेज जाते समय रास्ता रोका और ब्लैकमेल किया. छात्रा ने इस बारे में परिजन को जानकारी दी. छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रज्जाक नाम के आरोपी ने प्रिंस मिश्रा बनकर दोस्ती की. इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया. इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी का नाम प्रिंस मिश्रा नहीं, रज्जाक है. आरोप है कि कॉलेज जाते समय छात्रा का रास्ता रोककर आरोपी ने ब्लैकमेल करने की कोशिश की.
इस घटना के बारे में छात्रा ने अपने परिजन को बताया. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया. पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने कहा कि पाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी पुत्री से, जो बालिग है, एक अन्य समुदाय के युवक ने अपना नाम पहचान छिपाकर दोस्ती की और दुष्कर्म किया. इस पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story