भारत
दोस्त की पत्नी के साथ छेड़छाड़, आरोपी ने तेजधार हथियार से किया हमला
jantaserishta.com
17 April 2024 8:16 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे स्टेशन के बाहर एक शख्स ने दो लोगों पर हमला कर दिया. क्योंकि उनमें से एक ने उस शख्स को उस वक्त टोका था, जब वो उसके दोस्त की पत्नी को अनुचित इशारे कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उन दोनों पर हमला कर दिया. अब पुलिस ने 42 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) कल्याण के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की दोपहर कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर हुई. पीड़ितों में से एक ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसने आरोपी को अपने दोस्त की पत्नी की ओर अनुचित इशारे करते देखा था.
पीड़ित के मुताबिक, जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने किसी धारदार वस्तु से उसकी गर्दन पर वार किया और उसे धमकी भी दी. पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया.
इसके बाद एक पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शाहपुर इलाके के खडवली निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Tagsठाणेठाणे न्यूज़महाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूज़दोस्त की पत्नी के साथ छेड़छाड़आरोपी ने तेजधार हथियार से किया हमलाThaneThane NewsMaharashtraMaharashtra NewsFriend's wife molestedaccused attacked with sharp weapon
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





