भारत

दोस्त निकले हैवान, फंसाया लड़की को पार्टी के बहाने, फिर...

jantaserishta.com
11 Sept 2024 11:03 AM IST
दोस्त निकले हैवान, फंसाया लड़की को पार्टी के बहाने, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

मोबाइल फोन छीना.
लखनऊ: लखनऊ में निजी हॉस्पिटल कर्मी को पार्टी देने के बहाने से उसके दोस्त एक होटल ले गए। कमरे में पहुंच कर आरोपी युवती से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर पिटाई करते हुए मोबाइल फोन छीन लिया। दोस्तों के चंगुल से छूट कर पीड़िता किसी तरह से घर पहुंची। मंगलवार को उसने मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
कस्बा निवासी युवती एक हॉस्पिटल में वार्ड अटेंडेंट है। करीब तीन साल से उसकी दोस्ती दिलीप और गोल्डी से है। रविवार की रात ड्यूटी से घर लौटते वक्त दिलीप और गोल्डी मिल गए। साथ में पार्टी करने की बात कह कर एक होटल में पहुंचे।
आरोपियों ने पहले से ही एक कमरा बुक किया था। पीड़िता के मुताबिक कमरे में पहुंचते ही छेड़छाड़ करने लगे। पुलिस को कॉल मिलाने के लिए पीड़िता ने फोन निकाला। जिसे आरोपियों ने छीन लिया। करीब आधे घंटे तक कमरे में युवती बंद रहने के बाद किसी तरह से बाहर निकली।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता ने तहरीर दी। जिसके आधार पर दिलीप और गोल्डी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। होटल की फुटेज मिली है। जिसमें दिलीप और गोल्डी के साथ युवती होटल में जाती हुई नजर आई है। ऐसे में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story