भारत

पत्नी से अवैध संबंध के चलते दोस्त की हत्या, बेरहमी से हत्या कर सुनसान जगह पर फेंका

jantaserishta.com
24 April 2023 9:14 AM IST
पत्नी से अवैध संबंध के चलते दोस्त की हत्या, बेरहमी से हत्या कर सुनसान जगह पर फेंका
x
झगड़े होने शुरू हो गए।
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी क्षेत्र में एक शख्स को अवैध संबंध के कारण अपने 25 वर्षीय दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अजय सैनी के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि राहुल के अपने दोस्त अजय की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते झगड़े होने शुरू हो गए। जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को जट्ट मझेड़ा में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया था।
अधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल को पुलिस को नई मंडी थाना इलाके के गांव जट्ट मझेड़ा में एक शव मिलने के संबंध में पीसीआर कॉल मिली। पीसीआर कॉल मिलने के बाद एक टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम को एक पुरुष का शव मिला।
पुलिस ने बताया कि बाद में मृतक की पहचान गांव भंडूरा निवासी राहुल (25) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए टीम गठित की। टीम ने इलाके के कई लोगों से बात की। जांच के दौरान, अजय का नाम सामने आया, क्योंकि मृतक को युवक के साथ देखा गया था। पुलिस ने छापेमारी कर अजय (24) को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी ने कहा कि आरोपी अजय ने पूछताछ मे अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके बार-बार समझाने के बाद भी राहुल नहीं मान रहा था, इसलिए उसकी हत्या की। एएसपी ने कहा, आरोपी अजय के खिलाफ नई मंडी थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। और हत्या में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी को बरामद किया गया है।
पुलिस ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story