भारत

दोस्तों ने किया मजाक, फंसा एक बच्चा, देखें लोटपोट करने वाला वीडियो

jantaserishta.com
27 May 2021 4:31 PM IST
दोस्तों ने किया मजाक, फंसा एक बच्चा, देखें लोटपोट करने वाला वीडियो
x

कई बार दोस्तों के मजाक की वजह से हम बुरी तरह फंस जाते हैं और फिर बाद में उन्हीं के साथ रहकर घुमते फिरते हैं. स्कूल में दोस्तों का साथ मिलकर खूब शरारत और मस्ती करते हैं. दोस्तों का मजाक हमें जीवनभर के लिए याद रहता है और उनके साथ की मस्तियों को याद करके हम अपनी उम्र में आगे बढ़ते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोस्तों ने अपने एक साथी के जबरदस्त तरीके से शरारत कर डाली.

इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बच्चे स्कूल पहुंचने में देरी कर देते हैं. इसके बाद वह स्कूल में क्लास के बाहर खड़े होकर इंतजार करते रहते हैं कि कौन सा दोस्त पहले जाएगा. इतने में सभी प्लान बनाते हैं कि चलो एक साथ क्लास में घुसते हैं. इस प्लान में दोस्तों के अंदर कुछ शरारत छिपी होती है जो सबसे आगे वाला समझ नहीं पाता.
सबसे आगे वाला बच्चा इससे अनजान होता है और फिर सभी एक लाइन में एक के पीछे एक खड़े हो जाते हैं. जैसे ही क्लास में घुसने के लिए बच्चे आगे बढ़ते हैं तो सबसे पहला वाला लड़का क्लास के दरवाजे के सामने आ जाते हैं और बाकी के बच्चे पीछे हो जाते हैं. यानी सबसे आगे वाला बच्चा अकेला क्लास में घुसता है और उसे ही टीचर से डांट खानी पड़ती है. पीछे वापस आने सभी दोस्त हंस-हंसकर लोट-पोट होने लग जाते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story