भारत

सहेलियों की प्यार, पति-पत्नी बने, थाने में हुआ घंटो ड्रामा

Nilmani Pal
9 May 2026 6:36 AM IST
सहेलियों की प्यार, पति-पत्नी बने, थाने में हुआ घंटो ड्रामा
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कहते हैं प्यार किसी को भी किसी से हो सकता है। फिर चाहें वह लड़का हो या फिर लड़की। यूपी के मेरठ से ऐसा ही मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती दो युवतियों के बीच प्यार में बदल गई। छह माह तक चली बातचीत के बाद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। शुक्रवार को एक युवती जयपुर से सरधना के मुल्हेड़ा गांव में सहेली से मिलने पहुंच गई। जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध किया, तो हंगामा खड़ा हो गया। बाद में मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गई। फिलहाल थाने में परिजन और पुलिस दोनों युवतियों को समझाने में लगे हुए थे। लेकिन दोनों युवतियां कुछ भी मानने को तैयार नहीं थीं।

मिली जानकारी के अनुसार करीब छह माह पहले जयपुर और मुल्हेड़ा गांव की युवतियों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोनों एक-दूसरे के करीब आ गईं। दोनों ने अपने रिश्ते को प्यार का नाम दिया और साथ जिंदगी बिताने का मन बना लिया। शुक्रवार को जयपुर निवासी युवती मुल्हेड़ा गांव पहुंच गई। दोनों ने परिजनों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी करने की बात कही। यह बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। उन्होंने इसका विरोध किया और जयपुर वाली युवती को जाने के लिए कहा। इस बात पर युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों युवतियों ने एक साथ रहने की जिद पकड़ ली। हंगामा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों युवतियों को साथ लेकर थाने आ गई। यहां भी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। थाने में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिसकर्मी और परिजन दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन दोनों अपने फैसले पर कायम थीं। खबर लिखे जाने तक इस मामले का निपटारा नहीं हो पाया था। पुलिस व परिजन उन्हें समझाने में जुटे हुए थे। उधर, ये घटना क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।

वहीं दूसरी ओर कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन और भाई की 18 साल की साली पांच मई की दोपहर संदिग्ध दशा में लापता हो गईं। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर प्रेमी संग जाने की आशंका जाहिर करते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। कहते हैं प्यार किसी को भी किसी से हो सकता है। फिर चाहें वह लड़का हो या फिर लड़की। यूपी के मेरठ से ऐसा ही मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती दो युवतियों के बीच प्यार में बदल गई। छह माह तक चली बातचीत के बाद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। शुक्रवार को एक युवती जयपुर से सरधना के मुल्हेड़ा गांव में सहेली से मिलने पहुंच गई। जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध किया, तो हंगामा खड़ा हो गया। बाद में मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गई। फिलहाल थाने में परिजन और पुलिस दोनों युवतियों को समझाने में लगे हुए थे। लेकिन दोनों युवतियां कुछ भी मानने को तैयार नहीं थीं।

मिली जानकारी के अनुसार करीब छह माह पहले जयपुर और मुल्हेड़ा गांव की युवतियों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोनों एक-दूसरे के करीब आ गईं। दोनों ने अपने रिश्ते को प्यार का नाम दिया और साथ जिंदगी बिताने का मन बना लिया। शुक्रवार को जयपुर निवासी युवती मुल्हेड़ा गांव पहुंच गई। दोनों ने परिजनों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी करने की बात कही। यह बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। उन्होंने इसका विरोध किया और जयपुर वाली युवती को जाने के लिए कहा। इस बात पर युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया।दोनों युवतियों ने एक साथ रहने की जिद पकड़ ली। हंगामा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों युवतियों को साथ लेकर थाने आ गई। यहां भी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। थाने में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिसकर्मी और परिजन दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन दोनों अपने फैसले पर कायम थीं। खबर लिखे जाने तक इस मामले का निपटारा नहीं हो पाया था। पुलिस व परिजन उन्हें समझाने में जुटे हुए थे। उधर, ये घटना क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।

वहीं दूसरी ओर कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन और भाई की 18 साल की साली पांच मई की दोपहर संदिग्ध दशा में लापता हो गईं। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर प्रेमी संग जाने की आशंका जाहिर करते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story