भारत

दोस्तों ने खेत में पेड़ से लटककर की खुदकुशी, घर में मचा कोहराम

jantaserishta.com
13 March 2022 3:12 PM IST
दोस्तों ने खेत में पेड़ से लटककर की खुदकुशी, घर में मचा कोहराम
x
जानें पूरा मामला।

झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं में दो दोस्तों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि दोनों ने खुदकुशी की है. पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों का सौंप दिया है. अब पुलिस खुदकुशी की वजहों को तलाशने में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक माखर इलाके में रहने वाला 20 साल का अरुण योगी और 22 साल का जगदीश सैनी का घर आसपास है. दोनों पड़ोसी होने साथ -साथ दोस्त अच्छे दोस्त भी थे. दोनों के शव रतन शहर में बने गोदामों के पीछे एक खेत में पेड़ पर लटके मिले. ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू की.
बताया जा रहा है कि अरुण योगी और जगदीश सैनी के बीच इतनी गहरी दोस्ती भी नहीं थी कि वो एक-दूसरे के लिए या एक साथ जान दे दें. अरुण ने हाल ही में सुलताना में कपड़े की दुकान शुरू की थी. अरुण शुक्रवार को अपनी दुकान से घर आया और खाना खाकर सो गया. परिजनों को सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला. वहीं जगदीश सैनी इलेक्ट्रीशियन का काम करता था. दोनों रात के समय घर से कब निकले, कैसे निकले? किसी को भी इसकी जानकारी नहीं है.
पुलिस दोनों की खुदकुशी के कारणों को जानने में जुटी है. अरुण के पिता विदेश में काम करते हैं. जबकि जगदीश के पिता बिजली निगम से रिटायर्ड कर्मचारी है. दोनों युवक अविवाहित थे. इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. दोनों ने खुदकुशी क्यों की है यह अब तक पता नहीं चल पाया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story