भारत

प्रेम संबंध में दोस्त बना जान का दुश्मन, मार दी गोली

Nilmani Pal
7 Feb 2022 1:18 AM GMT
प्रेम संबंध में दोस्त बना जान का दुश्मन, मार दी गोली
x
खुलासा

एमपी। रीवा जिले में दो दोस्तों के एक महिला से प्रेम संबंध हो गए जिसके कारण एक दोस्त की जान चली गई। प्रेमिका के साथ मिलकर दोस्त ने दोस्त को गोली मार दी। पुलिस ने हत्या का मामला कायम कर जब जांच शुरू की तो त्रिकोणीय प्रेम संबंधों का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र में नहर किनारे एक शव मिला था जिसमें एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बाद में पता चला कि युवक को गोली लगी है और उसकी हत्या की गई है। युवक की पहचान कल्लू आदिवासी के रूप में हुई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक के ही दोस्त अशोक माझी पर शक हुआ। उसे पुलिस ने पकड़ पूछतांछ की तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में सब कबूल लिया और मामले का खुलासा हुआ।

बताया जाता है कि कल्लू आदिवासी और अशोक मांझी एक ही महिला से प्यार करते थे। अशोक के संबंध महिला से पहले थे लेकिन इसी बीच कल्लू भी महिला को प्यार करने लगा। इस बात की जानकारी अशोक को लगी तो पहले तो उसने उसे समझाया लेकिन बात जब नहीं बनी तो महिला और अशोक ने मिलकर प्लान बनाया। महिला ने ही कल्लू को फोन कर बुलाया। मौका देखकर अशोक भी वहां पहुंच गया और कल्लू को लेकर सूनसान जगह पर ले गया। गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.


Next Story