भारत

500 रुपये वापस नहीं देने पर दोस्त की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Feb 2022 7:19 AM IST
500 रुपये वापस नहीं देने पर दोस्त की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: उधार दिए 500 रुपये वापस नहीं देने पर भारत नगर में शुक्रवार रात एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की और आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू मिला है।

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी की पहचान ई-ब्लॉक जेजे कॉलोनी वजीरपुर निवासी विशाल (20) के रूप में हुई है। भारत नगर थाना पुलिस को शुक्रवार रात दीपचंद बंधु अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। वहां पुलिस को पता चला कि युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक की शिनाख्त त्रिनगर निवासी दीपक मंडल (20) के रूप में हुई। वह मजदूरी करता था।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, जिसमें एक युवक को चाकू लेकर भागते हुए देखा गया। तफ्तीश में पता चला कि दीपक के साथ उसके दोस्त वजीरपुर जेजे कालोनी निवासी विशाल को देखा गया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद भाग रहे युवक की पहचान विशाल के रूप में हुई। पुलिस ने देर रात आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले दीपक ने उससे 500 रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने पर दीपक पैसे वापस नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर उनके बीच कई बार कहासुनी तक हुई। शाम के समय दीपक जेजे कॉलोनी वजीरपुर आया था। विशाल ने उससे अपने पैसे की मांग की। दीपक के मना करने पर हाथापाई हो गई।
इसी दौरान विशाल उसकी जांघ में चाकू घोंप कर फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ज्यादा खून निकलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भी मजदूरी करता है और उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story