
x
गवाहों
Pune पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में दोस्त ने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी फरार हो गए थे। लेकिन, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 12 नवंबर को शाम करीब 8 बजे कारोबारी नितिन गिलबिले अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे थे। तभी हमलावरों ने उन पर गोली चलाई। नितिन को गाड़ी से बाहर खींचकर सड़क पर फेंका और उसी फॉर्च्यूनर के पहियों तले कुचलकर फरार हो गए। पूरी घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की। डीसीपी मारुती जगताप के नेतृत्व में टीम ने अमित पठारे, विक्रांत ठाकुर, सुमित पटेल और आकाश पठारे को पुणे के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में अपराधियों ने कबूल किया कि नितिन से जमीन के कारोबार में पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। पहले गोली मारी, फिर लाश को गाड़ी से कुचला, ताकि हादसे का रूप दिया जा सके।
पुलिस ने अपराधियों से हत्या में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली। तकनीकी जांच और गवाहों के बयान से अपराधियों तक पहुंच बनाई गई। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने कहा कि यह सुनियोजित हत्या थी। सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। उन पर हत्या, साजिश और सबूत मिटाने के आरोप लगाए गए हैं।
वहीं, नितिन का परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा कि नितिन ईमानदार कारोबारी थे। पुलिस से जल्द न्याय की उम्मीद है। नितिन के परिवारवालों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी को भी छोड़ा नहीं जाना चाहिए। हमें न्याय चाहिए। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और इलाके में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को देने की अपील की है, ताकि ऐसी वारदातों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
Tagsपुणेमहाराष्ट्रपिंपरी-चिंचवड़ पुलिसदोस्त ने दोस्त की हत्यागोली मारकर हत्यानितिन गिलबिलेफॉर्च्यूनर गाड़ीजमीन के कारोबार विवादसाजिशसुनियोजित हत्याअपराधी फरारचार गिरफ्तारअमित पठारेविक्रांत ठाकुरसुमित पटेलआकाश पठारेसीसीटीवी फुटेजतकनीकी जांचगवाह के बयानहत्या में गाड़ी का इस्तेमालसबूत मिटाने के आरोपआपराधिक पृष्ठभूमिपुलिस कार्रवाईडीसीपी मारुती जगतापहत्या का कारणबदला लेनासुनियोजित अपराधपुलिस पूछताछपरिवार का सदमान्याय की मांगआरोपियों पर कड़ी कार्रवाईसुरक्षा और सावधानीइलाके में निगरानीसंदिग्ध गतिविधि रिपोर्टिंगनागरिक सुरक्षान्याय की उम्मीदपुणे क्राइम ब्रांचहत्या की योजनादोस्ती में विश्वासघातजमीन विवादहत्या और सबूत नष्ट करनाअपराधियों की गिरफ्तारीपुलिस की अपीलकानूनी कार्रवाईसमाज में सुरक्षा चेतावनीअपराध रोकथामजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





