
x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में होली की पार्टी के बाद कार में बैठे दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सोमवार की शाम राजमहल थाना क्षेत्र के मंगल हाट में हुई थी।
एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मंगलहाट मलाहीटोला निवासी पांडव मंडल की हत्या उसके दोस्त सुबेश मंडल ने ही कर दी थी। सोमवार की शाम दोनों ने अपने अन्य दोस्तों के साथ होली की पार्टी की थी। इसके बाद दोनों एक कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान साझेदारी के कारोबार में पैसे की लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो सुबेश मंडल ने दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद वह दोस्त की लाश उसके घर के पास छोड़ कर भाग गया था।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और कारतूस समेत वह कार भी जब्त कर ली गई है, जिसमें पांडव मंडल की हत्या की गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





