भारत

दोस्त ने दोस्त के पिता को उतारा मौत के घाट, मेले में भेजने से रोकना पड़ा भारी

jantaserishta.com
9 March 2024 3:56 PM IST
दोस्त ने दोस्त के पिता को उतारा मौत के घाट, मेले में भेजने से रोकना पड़ा भारी
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी मौके से फरार हो गए.
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में थाना अजनाला के अधीन गांव तलवंडी भगवा में मेले में भेजने से रोकने पर दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, विशालदीप सिंह और हरप्रीत सिंह दोस्त हैं और एक ही स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं. जोगिंदर सिंह ने अपने बेटे हरप्रीत सिंह को मेले में भेजने से मना कर दिया था.
इस बात से नाराज हरप्रीत सिंह के दोस्त विशालदीप सिंह को गुस्सा आ गया. वह अपने दोस्तों को अपने साथ हरप्रीत सिंह के घर ले गया. उसके पिता पर कुल्हाड़ी और तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए जोगिंदर सिंह को अजनाला के सिविल अस्पताल ले गए. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनका शव अजनाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि तलवंडी भागवा में झगड़ा हुआ था. जब हम मौके पर पहुंचे, तो जोगिंदर सिंह नाम का एक व्यक्ति और गुरुमीत सिंह नाम का एक व्यक्ति घायल हो गए थे. परिवार के सदस्य उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाए थे.
बाद में हमें जानकारी मिली कि जोगिंदर सिंह की मौत हो गई है. उन्हें अजनाला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने बताया कि मेले में जाने को लेकर विशाल नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story