भारत

PUBG गेम में दोस्त ने लगाया था शर्त, गेम हारने से था परेशान, कर दी दूसरे दोस्त की हत्या

jantaserishta.com
27 Nov 2021 12:00 AM IST
PUBG गेम में दोस्त ने लगाया था शर्त, गेम हारने से था परेशान, कर दी दूसरे दोस्त की हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

सिंगरौली: सिंगरौली जिले में पबजी खेल में जीते हुए महज 50 रुपये न मिलने पर एक 10वीं क्लास के छात्र की उसके दोस्त ने बेरहमी से हत्या कर दी और उसका शव तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि सिंगरौली जिले के सरई शासकीय विद्यालय में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र आशीष कुमार जयसवाल की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है और इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
गेम में शर्त लगाकर खेलता था
पुलिस के अनुसार मृतक मोबाइल में पब्जी और लूडो जैसे गेम शर्त लगाकर खेलता था. इसी शर्त में मृतक छात्र 50 रुपये हार गया. जिस पर नाबालिग आरोपी ने शर्त में जीते 50 रुपये मांगे लेकिन मृतक नहीं दे पाया तो उसे स्कूल के पीछे तालाब में बुलाया और पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया. 2 दिन बाद पुलिस ने शव बरामद किया और इस अंधी हत्याकांड का खुलासा किया.
मन्नतों के बाद हुआ था जन्म
आशीष परिवार का इकलौता बेटा था. करीबियों की मानें, तो काफी मन्नतों के बाद उसका जन्म हुआ था. जन्म के समय वह बहुत कमजोर था. परिवारवालों ने बहुत जतन से उसे बड़ा किया था. इकलौते बेटे का शव देख परिवार बदहवास हो गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story