भारत
छात्रा को दोस्त ने दिया धोखा, घर ले जाकर...परिजन भाग निकले
jantaserishta.com
28 July 2024 1:04 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
केस दर्ज.
प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में पट्टी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसका सहपाठी भगा ले गया। घर ले जाकर उसे जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया। आरोपित छात्रा को प्रयागराज के हॉस्पिटल में छोड़कर भाग निकला। छात्रा के भाई ने आरोपित सहपाठी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा कस्बे के एक कॉलेज में हाई स्कूल पढ़ती है। वह 23 जुलाई को घर से निकली तो वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तीसरे दिन उन्हें छात्रा के प्रयागराज के हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी मिली। छात्रा के परिजन प्रयागराज पहुंचे तो वहां उसे भर्ती करने वाले भाग निकले थे।
छात्रा ने परिजनों को बताया कि साथ पढ़ने वाला पट्टी के ही बेला गांव निवासी छात्र उसे बहका फुसलाकर पहले अपने घर ले गया था। वहां उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। हालत बिगड़ने पर छात्र और उसके घर के लोग उसे सीएचसी पट्टी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और फिर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद छात्र और उसके परिजन भाग निकले। छात्रा के भाई ने मामले में छात्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि छात्रा और आरोपित पहले से परिचित थे। भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





