भारत
दोस्त और उसके साथी ने शराब पिलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, जबरदस्ती घुमाने ले गया
jantaserishta.com
3 Dec 2022 10:25 AM IST

x
पीड़िता की मां द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया।
रायचूर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के रायचूर जिले में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर शराब पीने के लिए मजबूर कर उसके दोस्त और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना होस्पेट शहर के पास हुई। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली सिंधनूर निवासी पीड़िता 25 नवंबर को अपने मामा के यहां गई हुई थी। जब वह 27 नवंबर को होस्पेट से सिंधनूर लौट रही थी, तो उसके दोस्त सचिन ने फोन किया और उसे वापस आने के लिए कहा। जब वह होसपेट पहुंची तो सचिन अपने एक दोस्त के साथ उसे जबरदस्ती घुमाने ले गया।
वे उसे अंजनाद्री पहाड़ी, गंगावती ले गए और चलती कार में शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
वापस लौटने पर लड़की ने अपनी मां से आपबीती साझा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





