भारत
मणिपुर में ताजा हिंसा चिंता का विषय, नागा समुदाय के भी शामिल हो जाने का खतरा: कांग्रेस
jantaserishta.com
17 July 2023 11:28 AM IST

x
नई दिल्ली: मणिपुर में दो और लोगों की हत्या के बाद कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी के बीच हिंसा अनियंत्रित रूप से जारी है और ताजा हिंसा अधिक चिंताजनक है क्योंकि इसमें नाागा समुदाय के भी शामिल हाेे जाने की आशंका है।"
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पीएम मोदी की रहस्यमयी चुप्पी, गृह मंत्री (अमित शाह) की पूर्ण निष्क्रियता और बीजेपी सीएम एन बीरेन सिंह की मिलीभगत के बीच मणिपुर में हिंसा अनियंत्रित रूप से जारी है।''
उन्होंने कहा, "भारत सरकार ने समाधान खोजने या समुदायों के बीच की दरार को ठीक करने की परवाह किए बिना, मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ दिया है। हिंसा की नवीनतम घटनाएं और भी चिंताजनक हैं क्योंकि इसमें नागा समुदाय के भी शामिल होने की आशंका है।"
सुरजेवाला ने यह भी कहा कि हिंसा में अब तक लगभग 130 लोग मारे गए, 1,000 घायल हुए, 70,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए। राज्यसभा सांसद ने कहा, "लेकिन किसी को परवाह नहीं है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, पीएम मोदी को कार्रवाई करने का समय आ गया है।"
उनकी यह टिप्पणी मणिपुर में दो और लोगों की हत्या के एक दिन बाद आई है। गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई को जातीय संघर्ष भड़क उठा और तब से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया है और मुख्यमंत्री को तत्काल हटाने की भी मांग की है।
Tagsमणिपुरमणिपुर न्यूज़मणिपुर हिंसानागा समुदायकांग्रेसManipurManipur NewsManipur ViolenceNaga CommunityCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





