असम

प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के सुविधार्थ कुछ विशेष ट्रेनों की आवधिकता बढ़ी

Jantaserishta Admin 4
5 Dec 2023 1:02 PM GMT
प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के सुविधार्थ कुछ विशेष ट्रेनों की आवधिकता बढ़ी
x

असम। पू. सी. रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कुछ विशेष ट्रेनों की सेवा को जारी रखने का निर्णय लिया है। विशेष ट्रेनें अपनी सेवा के मौजूदा दिनों, समय-सारणी, ठहराव और संयोजन के अनुसार चलेंगी। कामाख्या और दिल्ली के बीच एक ट्रिप के लिए दोनों दिशाओं में एक विशेष ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया गया है।

तदनुसार, 01 से 29 दिसंबर, 2023 तक स्पेशल ट्रेन संख्या 08047 (सांतरागाछी – गुवाहाटी) अपनी सेवाएं जारी रखेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सांतरागाछी से 18:00 बजे रवाना होकर अगले दिन गुवाहाटी 15:00 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार, 02 दिसंबर, 2023 से 30 दिसंबर, 2023 तक स्पेशल ट्रेन संख्या 08048 (गुवाहाटी-सांतरागाछी) की सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। यह ट्रेन प्रति शनिवार को गुवाहाटी से 16:45 बजे रवाना होकर अगले दिन संतरागाछी 12:30 बजे पहुंचेगी।
02 से 30 दिसंबर, 2023 तक स्पेशल ट्रेन संख्या 03103 (सियालदह – न्यू जलपाईगुड़ी) अपनी सेवाएं जारी रखेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सियालदह से 23:40 बजे रवाना होकर अगले दिन न्यू जलपाईगुड़ी 10:45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, 03 दिसंबर, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 तक स्पेशल ट्रेन संख्या 03104 (न्यू जलपाईगुड़ी – सियालदह) की सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से 12:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 00:30 बजे सियालदह पहुंचेगी।

04 दिसंबर, 2023 से 29 जनवरी, 2024 तक स्पेशल ट्रेन संख्या 07046 (सिकंदराबाद – डिब्रुगढ़) अपनी सेवाएं जारी रखेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सिकंदराबाद से 11:00 बजे रवाना होकर बुधवार को डिब्रुगढ़ 20:50 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार, 07 दिसंबर, 2023 से 01 फरवरी, 2024 तक स्पेशल ट्रेन संख्या 07047 (डिब्रुगढ़ – सिकंदराबाद) की सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को डिब्रुगढ़ से 09:10 बजे रवाना होकर शनिवार को सिकंदराबाद 16:30 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा, स्पेशल ट्रेन संख्या 05624 (कामाख्या – नई दिल्ली) 04 दिसंबर, 2023 को एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन कामाख्या से 23:00 बजे रवाना होकर 06 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली 12:00 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05623 (नई दिल्ली – कामाख्या) 06 दिसंबर, 2023 को एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 15:10 बजे रवाना होकर 08 दिसंबर, 2023 को कामाख्या 03:30 बजे पहुंचेगी।
09 दिसंबर, 2023 को एक अन्य स्पेशल ट्रेन संख्या 05626 (कामाख्या – दिल्ली जंक्शन) एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन कामाख्या से 06:30 बजे रवाना होकर 10 दिसंबर, 2023 को दिल्ली जंक्शन 21:45 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में, 11 दिसंबर, 2023 को ट्रेन संख्या 05625 (दिल्ली जंक्शन – कामाख्या) एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से 07:35 बजे अपनी यात्रा शुरू कर 12 दिसंबर, 2023 को कामाख्या 22:45 बजे पहुंचेगी।
हालांकि, आंध्रप्रदेश के तटीय हिस्से से मिचौंग चक्रवात के टकराने की आशंका के कारण 02 और 03 दिसंबर, 2023 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22504 (डिब्रुगढ़ – कन्याकुमारी) एक्सप्रेस, 03 और 04 दिसंबर, 2023 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12510 (गुवाहाटी – एसएमवीटी बेंगलुरु) एक्सप्रेस और 8 दिसंबर, 2023 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15630 (सिलघाट टाउन – ताम्बरम) एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
इन ट्रेनों के ठहराव तथा समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा विभिन्न समाचारपत्रों तथा पू. सी. रेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी अधिसूचित की जा रही है। यात्रियों से अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इन विवरणों पर ध्यान देने का अनुरोध किया जाता है।

Next Story