भारत

बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मां के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
8 July 2026 11:54 AM IST
बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मां के प्रेमी को उतारा मौत के घाट
x
वीडियो भी सामने आया.
राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर शहर के कणकिया प्लॉट इलाके में 35 साल के कमलेश वाघेला नामक व्यक्ति की दिनदहाड़े सरेआम चाकू के ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. यह घटना मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को हुई. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मामले में मृतक के 25 साल के छोटे भाई कपिल वाघेला ने जयंत वाघेला नाम के युवक के खिलाफ राजकोट ग्रामीण के जेतपुर सिटी पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 103(1) समेत अन्य धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर जेतपुर सिटी पुलिस ने आरोपी जयंत वाघेला को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस को दी गई शिकायत में कपिल वाघेला ने बताया कि उसके बड़े भाई कमलेश वाघेला पिछले कई वर्षों से जयंत की मां नीता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. यह संबंध जयंत के पिता कालू वाघेला के जीवित रहते ही शुरू हुआ था. इसी बात का मन में रंजिश रखते हुए 7 जुलाई 2026 को जयंत ने कमलेश की हत्या कर दी.
जेतपुर सिटी पुलिस स्टेशन के PI ए. डी. परमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमलेश और नीता पिछले 12 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे. इस दौरान मृतक कमलेश वाघेला ने नीता की बेटी की भी शादी करवाई थी. वहीं, नीता के अन्य दो बेटे राजकोट के कोठारिया इलाके में रहते हैं, जिनमें से जयंत ने कमलेश की हत्या की है.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक कमलेश वाघेला मजदूरी का काम करता था और कणकिया प्लॉट इलाके में ही रहता था. उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चाकू के 5 से अधिक वार किए गए थे.
सोशल मीडिया पर वायरल CCTV फुटेज के ऑडियो में साफ सुनाई देता है कि घायल कमलेश वाघेला आसपास मौजूद लोगों से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा है. साथ ही वह आरोपी जयंत वाघेला से भी रहम की अपील करता दिखाई देता है. कमलेश कहता सुनाई देता है,'मैंने किसी का कुछ नहीं किया है.' वहीं, जवाब में जयंत कहता है,'मैंने तुम्हें मना किया था कि नहीं?' CCTV फुटेज में जयंत के साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है. वह व्यक्ति कौन है, इसे लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story