फ्रांस के राष्ट्रपति भारत में: इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंचे, देखें वीडियो

जयपुर: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत जयपुर पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया। मैक्रॉन गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मिल सकती है स्कॉर्पीन-क्लास सबमरीन की तकनीक ऐसा छठी बार होगा जब …
जयपुर: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत जयपुर पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया। मैक्रॉन गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मिल सकती है स्कॉर्पीन-क्लास सबमरीन की तकनीक
ऐसा छठी बार होगा जब कोई फ्रांसीसी राष्ट्रपति भारत की गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्ट बनेंगे। भारत और फ्रांस के बीच दोस्ती की शुरुआत उस वक्त से मानी जाती है, जब 1998 में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। इसका विरोध जताते हुए अमेरिका और बाकी पश्चिमी देशों ने भारत पर कई पाबंदियां लगा दी थीं। तब फ्रांस पश्चिम का इकलौता ऐसा देश था, जिसने भारत का समर्थन किया था।
रूस-यूक्रेन जंग के बाद से भारत रक्षा के क्षेत्र में और खासतौर पर हथियारों की खरीद के मामले में रूस पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है। हालांकि, भारत ने कभी आधिकारिक तौर पर ऐसा नहीं कहा।
SIPRI के मुताबिक, भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीदार है। वहीं, फ्रांस दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा हथियार बेचने वाला देश है। 2018 से 2022 के बीच भारत ने 30% हथियार फ्रांस से ही खरीदे। भारत और फ्रांस के बीच सालाना करीब 97 हजार करोड़ रुपए का व्यापार है। साफ है कि फ्रांस के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है।
#WATCH | French President Emmanuel Macron arrives in Jaipur, Rajasthan as part of his two-day State visit to India. He will also attend the Republic Day Parade 2024 as the Chief Guest. pic.twitter.com/4zYFGZuVfu
— ANI (@ANI) January 25, 2024
