भारत

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) हो गया, अमेरिका को लगी मिर्ची

jantaserishta.com
27 Jan 2026 1:50 PM IST
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) हो गया, अमेरिका को लगी मिर्ची
x
ऐतिहासिक समझौता: इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब सस्ती होगी.

नई दिल्ली: यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा ने कहा, "आज हमने अपनी ट्रेड बातचीत पूरी कर ली है. हमने इसे मई 2021 में फिर से शुरू किया था, जब पिछली भूमिका में मुझे उस बैठक की मेज़बानी करने का मौका मिला था." उन्होंने कहा, "हमारा यह शिखर सम्मेलन दुनिया को साफ संदेश देता है. ऐसे समय में जब वैश्विक व्यवस्था में बड़ा बदलाव हो रहा है, यूरोपीय संघ और भारत रणनीतिक और भरोसेमंद साझेदार के रूप में साथ खड़े हैं.” कोस्टा ने कहा, "आज हम अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं. दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते हम मिलकर अपने नागरिकों को ठोस लाभ देने और शांति, स्थिरता, आर्थिक विकास और सतत विकास को मजबूत करने वाली वैश्विक व्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं."

एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा ने कहा, "मैं यूरोपीय काउंसिल का राष्ट्रपति हूं, लेकिन मैं एक ओवरसीज भारतीय नागरिक भी हूं. जैसा कि आप समझ सकते हैं, मेरे लिए इसका खास मतलब है." उन्होंने कहा, "मुझे गोवा में अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है, जहां से मेरे पिता का परिवार आता है और यूरोप तथा भारत के बीच का संबंध मेरे लिए व्यक्तिगत है."

यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि वह भारत के ओवरसीज नागरिक हैं. उन्होंने अपना एक पासपोर्ट भी दिखाया और कहा कि इससे पीपल टू पीपल टाइज मजबूत होंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, इस खास मौके पर हमारा स्वागत करने के लिए धन्यवाद. कल हमें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सौभाग्य मिला."

एंटोनियो कोस्टा ने कहा, "यह भारत की क्षमताओं और विविधता का बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन था. आज एक ऐतिहासिक पल है. हम व्यापार, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों को लेकर अपने रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं."
एंटोनियो कोस्टा ने कहा, "आज एक ऐतिहासिक पल है, हम सुरक्षा पर नए अध्याय खोल रहे हैं." उन्होंने कहा, "मेरी जड़ें गोवा से हैं, मैं एक ओवरसीज भारतीय हूं." एंटोनियो कोस्टा ने आगे कहा, "आज हम अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं."
भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,"आज भारत ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा किया है. 27 जनवरी को भारत ने 27 यूरोपीय देशों के साथ यह FTA साइन किया है." उन्होंने कहा, "इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नए इनोवेशन पार्टनरशिप बनेंगी और वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन मजबूत होंगी." पीएम मोदी ने आगे कहा, “यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का एक ब्लूप्रिंट है."
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह समझौता स्पष्ट एजेंडा देगा, साझा समृद्धि को आगे बढ़ाएगा. पीपल टू पीपल टाइज गहरे होंगे. भारत-ईयू का सहयोग एक ग्लोबल क्रूड है. पीएम मोदी ने कहा कि इस समझौते के तहत हम साथ मिलकर IMEA कॉरिडोर को आगे बढ़ाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ग्लोबल ऑर्डर में उथल पुथल है. पीएम मोदी ने वैश्विक संस्थानों में रिफॉर्म का मुद्दा फिर से उठाया और कहा रिफॉर्म बहुत जरूरी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से एक नया युग शुरू हुआ है. भारत-ईयू की ये समिट अहम क्षण है. पीएम मोदी ने साझा भविष्य के प्रति ईयू नेताओं के सहयोग के लिए पीएम ने धन्यवाद दिया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 27 तारीख और ये ऐतिहासिक इसलिए भी है क्यों आज ही यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ समझौता कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत का इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये साझा समृद्धि का ब्लू प्रिंट है. पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरीटाइम, साइबर सिक्योरिटी और आतंकवाद को लेकर साथ मिलकर काम किया जाएग. इंडो पैसिफिक में हमारा सहयोग बढ़ेगा. हमारी डिफेंस कंपनी साझा डेवलपमेंट के लिए ऑप्शन तलाश करेगी.
भारत और यूरोपीय संघ के बीच करीब दो दशकों की बातचीत के बाद आखिरकार व्यापार समझौता हो गया है. यूरोपीय नेता इस वक्त भारत में हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ बातचीत की. प्रधानमंत्री दोनों यूरोपीय नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में समझौते का औपचारिक ऐलान कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यूरोपीय संघ के नेता एंटोनियो कोस्टा को लिस्बन का गांधी कहा जाता है.
भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) डील पर अमेरिका की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भारत-EU ट्रेड डील को लेकर तीखी बात बोलते हुए कहा कि "यूरोपीय देश खुद के खिलाफ चल रही जंग को फंड कर रहे हैं." रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका भारत पर "पुतिन की वॉर मशीन" को फंड करने का आरोप लगाता रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null