भारत

जेल में मिलेगी फ्री एंट्री, पुलिस के दिलचस्प ट्वीट छाए

jantaserishta.com
31 Dec 2021 8:27 AM IST
जेल में मिलेगी फ्री एंट्री, पुलिस के दिलचस्प ट्वीट छाए
x

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद की पुलिस ने गुरुवार की रात एक दिलचस्प ट्वीट किया है. लिखा गया है कि अगर नए साल के जश्न के लिए शराब पीकर रैश ड्राइविंग और नाइट कर्फ्यू तोड़ने का प्लान बनाया है तो आपका हवालात में स्वागत है. बता दें कि ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए यहां नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. गुजरात में ओमिक्रॉन के अब तक 97 मामले सामने आ चुके हैं.

ट्वीट में एक फोटो लगाया गया है जिसमें लिखा गया है कि नए साल की संध्या पर हमारे गेस्ट बनने की कोशिश न करें. शराब पीकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर पकड़ गए तो आपको जेल में डाल दिया जाएगा. आगे लिखा है कि जेल में डीजे लॉकअप की ओर से स्पेशल पर्फॉर्मेंस की भी तैयारी रहेगी.
असम की पुलिस ने भी ट्वीट कर लिखा कि नए साल के स्वागत के लिए अगर आपका प्लान शराब पीकर नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का है तो जेल में आपका स्वागत है. ऐसा करने पर पकड़े जाने पर आपको आपके नजदीकी जेल में डाल दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story