भारत

आईएएस और आरएएस के इच्छुक छात्रों के लिए राजस्थान यूनिवर्सिटी में फ्री कोचिंग क्लासेस

jantaserishta.com
10 April 2023 11:08 AM IST
आईएएस और आरएएस के इच्छुक छात्रों के लिए राजस्थान यूनिवर्सिटी में फ्री कोचिंग क्लासेस
x
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान में आईएएस और आरएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षा देने के इच्छुक छात्रों को राजस्थान विश्वविद्यालय में मुफ्त कोचिंग मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने ये नई योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने रविवार को एनएसयूआई के स्थापना दिवस के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए योजना का शुभारंभ किया।
जरूरतमंद छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कर सकते हैं। उद्घाटन के बाद सीएम गहलोत ने 24 अप्रैल को सरकारी योजनाओं के लिए विशेष शिविर लगाने के साथ रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त मोबाइल फोन देने का भी वादा किया।
गहलोत ने कहा कि सरकार की योजनाएं गांवों तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का कार्य एनएसयूआई को स्वयं जनता तक जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर 40 लाख परिवारों की महिलाओं को तीन साल की इंटरनेट सेवा के साथ मोबाइल फोन भी दिए जाएंगे। इस योजना पर 600 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है।
साथ ही कर्मचारी (स्विगी, जोमाटो, ओला, उबर जैसी कंपनियों में कार्यरत) के लिए 200 करोड़ रुपये का कल्याण कोष स्थापित करने की घोषणा की है। साथ ही उनके लिए वेलफेयर एक्ट लाने की तैयारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story