भारत

सीमा हैदर को लेकर सनकी ने जारी किया वीडियो, बात सुनकर यूजर ने उड़ाया मजाक

Nilmani Pal
23 July 2023 1:56 AM GMT
सीमा हैदर को लेकर सनकी ने जारी किया वीडियो, बात सुनकर यूजर ने उड़ाया मजाक
x
वीडियो देखिए

नोएडा। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जब से भारत आई हैं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ना केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी सीमा हैदर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ भारत के कई संगठन उनको पाकिस्तान वापस भेजने की चेतावनी दे चुके हैं तो वहीं पाकिस्तान में डाकुओं ने भी सीमा हैदर और भारत को धमकी दी है। अब एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह भारत को धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि उसकी इस धमकी पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

वीडियो में शख्स बोलता है, सीमा को अगर आज रात 12 बजे तक वापस नहीं किया तो समझो भारत फिनिशशशश...... लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, वो सब ठीक है लेकिन ये सिर पर फूल क्यों लगा रखा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हां दाना पानी का जुगाड़ कर लोग 12 बजे से पहले नहीं तो भूखे मर जाओगे।'

अभिषेक नाम के एक यूजर ने लिखा, मात्र 55 मिट रह गए हैं। जाग लेता हूं नहीं तो फिर हमेशा के लिए सो जाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये सब गांजे का कमाल है। बता दें कि सीमा हैदर इन दिनों अपने कथित पति सचिन के घर पर नोएडा के रबूपुरा में रह रही हैं। वह अवैध रूप से भारत आई थीं। उनका कहना हैकि पबजी खेलते-खेलते उन्हें सचिन से प्यार हो गया था। सीमा हैदर के साथ उनके चार बच्चे भी हैं। वह बार-बार कहती हैं कि वह दोबारा पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है। सीमा हैदर पर एजेंसियों की शक की सूई भी टिकी हुई है। यूपी पुलिस और एटीएस सीमा हैदर, सचिन और उनके पिता से पूछताछ कर रही है। सीमा हैदर ने एटीएस के सामने कुछ ऐसी बातें बताईं जिससे कि शक और गहरा गया। यह भी कहा जा रहा है कि उनको पाकिस्तान डीपोर्ट करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि सच क्या है, आने वाला समय ही बताएगा।


Next Story