
x
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने एमसीडी में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी नरेशपाल पुत्र श्योराज पाल, निवासी आरसी-210, सुभाष पार्क, खोडा कॉलोनी, थाना खोडा, जिला गाजियाबाद को थाना क्षेत्र के थापर गेट के पास सेक्टर-56, नोएडा से गिरफ्तार किया है। 24 मार्च को पीड़ित ने थाना सेक्टर-58, नोएडा पर सूचना दी थी की वह ए-13, सेक्टर-55 नोएडा में मदर डेयरी चलाता है और इसी के पास नरेशपाल और उसकी पत्नी भारती रह रहे थे। नरेशपाल द्वारा बताया गया कि वह एमसीडी में जॉब करता है और उसकी पत्नी की भी एमसीडी में जॉब लगवा सकता है। इसी प्रकरण में नरेशपाल ने वादी से डॉक्यूमेंट वेरीफीकेशन, ऑनलाइन फीस आदि के नाम पर 3,37,170/- रुपए ले लिये और न तो नौकरी ही लगवायी और न ही अब फोन उठा रहा है। इस घटना के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58, नोएडा में केस दर्ज कर अभियुक्त नरेशपाल उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





