भारत

फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बन कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Nov 2022 5:05 PM IST
फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बन कर ठगी करने वाला गिरफ्तार
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद पुलिस में फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कस्टम अधिकारी की वर्दी, आईडी कार्ड समेत कई चीजें बरामद की हैं। अभियुक्त ने 19 लाख की धोखाधड़ी की थी। जिसको लेकर गाजियाबाद के कविनगर में मामला दर्ज हुआ था।
गाजियाबाद के थाना कविनगर पुलिस ने फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बंद कर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त सोमदत्त कौशिक उर्फ गोलू उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का ठग है। जो बीते 3 वर्षों से ठगी का कार्य कर रहा है। अभियुक्त व अभियुक्त के घर वालों ने एक लड़की के घर में अपना रिश्ता भेजा था। लड़की और उसके घर वालों को अभियुक्त और अभियुक्त के घर वालों ने बताया था कि वह एक कस्टम इंस्पेक्टर है। जिसके चलते सोमदत्त ने लड़की के पिता से अपने और अपने माता-पिता के अकाउंट में 19 लाख 43 हजार ट्रांसफर करवा लिए थे और पैसे वापस मांगने पर करीब 2,00000 वापस भी कर दिए और बाकी के पैसे देने से मना कर दिया। पैसे वापस मांगने पर लड़की को अगवा करने की और एसिड अटैक करने की भी धमकी सोमदत्त लगातार लड़की को दे रहा था।
पुलिस ने फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले सोमदत्त कौशिक को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके पास से कस्टम अधिकारी की एक वर्दी एक आई कार्ड समेत कई और सामान बरामद किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story