भारत
यमुना प्राधिकरण की फर्जी साइट बनाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
jantaserishta.com
14 Nov 2022 9:39 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| थाना बिसरख पुलिस ने यमुना प्राधिकरण की फर्जी साइट बनाकर करीब 400 लोगो से करोड़ों की ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मधुर सहगल के रूप में हुई। आरोपी ने यमुना प्राधिकरण की फर्जी साईट बनायी थी। जिस पर यमुना प्राधिकरण की साईट से मिलते-जुलते कागजात अपलोड किये गये थे। जिसमें भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे के भागीरथ सोसाइटी में सस्ते दामों में प्लाट देने की स्कीम चलायी गयी थी। साइट पर प्लाट बुक करने हेतु 21,000/-, 31,000/-, 15,000/- रुपयों के माध्यम से लकी ड्रा डलवाया गया था। लोगों ने इस स्कीम के लालच में आकर प्लाटों की बुकिंग कर ली। मामले में करीब एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





