भारत

टेस्ट ड्राइव के बहाने टाटा सफारी लेकर जालसाज हुआ फरार, फिर...

jantaserishta.com
21 Feb 2022 12:53 PM IST
टेस्ट ड्राइव के बहाने टाटा सफारी लेकर जालसाज हुआ फरार, फिर...
x

DEMO PIC

उसके परिवार और ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बरेली: टाटा शोरूम पर सफारी की टेस्ट ड्राइव के नाम पर बिहार का एक शातिर युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पब्लिक के सहयोग से उसे कर्मचारी नगर बाईपास पर दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके परिवार और ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बिहार में सीवान जिले का रहने वाला ब्रजेश शर्मा इज्जतनगर के रोड नंबर एक पर कृष्णाकुंज में किराए पर रहता है। रविवार को वह टाटा शोरूम पर सफारी खरीदने के लिए पहुंचा। बातचीत करने के बाद उसने टेस्ट ड्राइव के लिए सफारी ली। उसके साथ एक ड्राइवर भी था। आरोप है कि ड्राइवर को धक्का देकर वह सफारी लेकर भागने लगा। जिस पर ड्राइवर ने इसकी सूचना तुरंत शोरूम मालिक को दी।
उन्होंने इज्जतनगर पुलिस को फोन किया। कर्मचारी नगर बाईपास पर पब्लिक के सहयोग से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बृजेश शर्मा की जमकर पिटाई लगाई गई। थाना इज्जतनगर में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story