भारत
नौकरी और मुद्रा लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
7 Sept 2024 5:22 PM IST

x
डाटा चोरी.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 10-10 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश ऑनलाइन नौकरी सर्च करने वालों का डाटा चोरी कर उन्हें एयरलाइंस में नौकरी दिलाने और मुद्रा लोन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर चुके हैं।
दोनों इनामी बदमाश कई दिनों से फरार चल रहे थे और इन पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 सितंबर को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलीजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 10-10 हजार रुपए के इनामी दो अभियुक्त योगश शर्मा और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी एक शातिर किस्म के गिरोहबंद अभियुक्त हैं, जो नौकरी सर्च करने वाले लोगों का ऑनलाइन डाटा चोरी कर लेते थे। इसके बाद उनको कॉल कर एयरलाइंस में नौकरी दिलाने तथा मुद्रा योजना के नाम पर लोन दिलाने के माध्यम से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 22 फरवरी 2023 को थाना सेक्टर-63 नोएडा में दर्ज करवाया था, जिसमें दोनों को जेल भेज दिया गया था। हालांकि, उसके बाद वह दोनों बेल पर बाहर आ गए थे।
इन दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी, जिसमें दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे। इनको जल्द पकड़ने के लिए पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल नोएडा द्वारा प्रत्येक अभियुक्त पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





