भारत

भरोसे के साथ धोखाधड़ी! पोती ने दादा को दी 11 लाख की चोट, जाने कैसे?

jantaserishta.com
8 Dec 2020 12:58 PM IST
भरोसे के साथ धोखाधड़ी! पोती ने दादा को दी 11 लाख की चोट, जाने कैसे?
x

अगर आप पर कोई भरोसा न करे तो आप किसी के भरोसे को नहीं तोड़ सकते लेकिन अपनों पर अगर भरोसा न किया जाए तो किस पर किया जाए यह सवाल भी उठता है. इसी भरोसे को ताक पर रखकर धनबाद की एक पोती ने अपने मित्र के साथ मिलकर अपने दादा को 11 लाख 80 हजार का चूना लगा डाला.

ये मामला झारखंड के धनबाद का है. जहां एक पोती ने अपने मित्र के साथ मिलकर अपने बीसीसीएल से अवकाश प्राप्त दादा-दादी के खाते से 11 लाख 80 हजार की अवैध निकासी कर ली. दोनों आरोपियों को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने उनके पास से साढ़े आठ लाख रूपये बरामद किए हैं. अब दोनों को साइबर पुलिस सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर रही है.
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि भूली निवासी राकेश कुमार ने अपने माता-पिता के खाते से अवैध निकासी की शिकायत धनबाद साइबर थाने में दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की.
जांच में पुलिस की एक टीम कोलकाता गई और दोनों को वहां से गिरफ्तार कर धनबाद साइबर थाना ले आई. थाने की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से साढ़े 8 लाख रुपये बरामद करने में सफलता भी पाई है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story