भारत
व्हाट्सएप पिंक से बढ़ रही धोखाधड़ी, पुलिस ने यूजरों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
jantaserishta.com
28 Jun 2023 10:58 AM IST

x
DEMO PIC
सावधान....
नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने उन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिन्होंने ह्वाट्सऐप पिंक नामक ऐप डाउनलोड किया है। मुंबई पुलिस ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, "व्हाट्सएप पिंक - एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए एक रेड अलर्ट", साथ ही एक तस्वीर के साथ इस ऐप को डाउनलोड करने के नतीजों और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया है।
तस्वीर में लिखा है, "'अतिरिक्त फीचर्स के साथ नए पिंक लुक वाले ह्वाट्सएप के बारे में हाल ही में ह्वाट्सएप उपयोगकर्ताओं के बीच चल रही खबर एक अफवाह है जो दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर के माध्यम से आपके मोबाइल को हैक कर सकती है।"
"यह कोई असामान्य उदाहरण नहीं है, जब जालसाज भोले-भाले उपयोगकर्ताओं को साइबर धोखाधड़ी करने के लिए अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह की नई तरकीबें और तरीके अपनाते हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए जागरूक, सतर्क और चौकस रहने की जरूरत है। डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहें।"
ह्वाट्सएप को गुलाबी रंग में डाउनलोड करने से मोबाइल फोन के सारे डाटा यह ऐप चुरा लेता है। इसमें फोन में सेव नंबरों और तस्वीरों का दुरुपयोग, वित्तीय नुकसान, आपकी साख का दुरुपयोग, स्पैम संदेश और बहुत कुछ हो सकता है। मुंबई पुलिस ने लोगों को तत्काल ह्वाट्सऐप पिंक को अनइंस्टाल करने की सलाह दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





