भारत

20000000 रुपये की धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता की पत्नी ठगी का शिकार

jantaserishta.com
29 Nov 2024 4:27 PM IST
20000000 रुपये की धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता की पत्नी ठगी का शिकार
x
EOW की जांच जारी.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी डॉ. नवजोत कौर (Navjot Kaur) के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. नवजोत कौन ने अपने निजी सहायक (PA), एक एनआरआई और उनके सहयोगियों पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. यह मामला प्राइम लोकेशन पर स्थित शोरूम की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है.
जानकारी के अनुसार, डॉ. नवजोत कौर ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उनके निजी सहायक ने बताया कि एक एनआरआई अमृतसर के पॉश एरिया रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में शोरूम बेचना चाहता है. PA ने बताया कि एनआरआई इस शोरूम को वाजिब दामों पर दे रहा है. इस बात पर विश्वास करते बात फाइनल की. डॉ. कौर ने एनआरआई के खाते में एडवांस के तौर पर राशि ट्रांसफर कर दी. इसके साथ ही उन्होंने अपने PA को एक चेक भी दिया, जिसे एनआरआई को देने के लिए कहा.
इसके कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि शोरूम की कोई डील नहीं हुई. दो करोड़ रुपये सही व्यक्ति तक नहीं पहुंचाए गए. आरोप है कि PA, एनआरआई और उनके सहयोगियों ने मिलकर पैसे हड़प लिए.
डॉ. कौर की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offenses Wing) को भेज दिया है. ईओडब्ल्यू इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धोखाधड़ी किस प्रकार से अंजाम दी गई. इस मामले में पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं.
इसी के साथ संबंधित दस्तावेजों और बैंक ट्रांजेक्शन की पड़ताल हो रही है. आरोप है कि इस रकम को एनआरआई और उनके सहयोगियों ने कहीं और इस्तेमाल किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है. आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story