शादी का झांसा देकर युवती से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी, युवक ने खुद को बताया बड़ा अधिकारी

नई दिल्ली: वैवाहिक साइट पर शादी का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने एक युवती से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने युवती से वैवाहिक साइट पर दोस्ती की और खुद को यूएनडीपी (यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम) में अधिकारी बताया था। जब आरोपी की डिमांड बढ़ती गई तो युवती को शक हुआ। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





