भारत

मंत्री के नाम पर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी, कार्रवाई के निर्देश

jantaserishta.com
20 Jun 2023 1:04 PM IST
मंत्री के नाम पर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी, कार्रवाई के निर्देश
x
जानें पूरा मामला।
देहरादून: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उनके नाम पर नौकरी दिलाने को लेकर साढ़े चार लाख की ठगी करने वाले को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। एक एनआरआई को पर्यटन विभाग में नौकरी दिलवाने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के नाम का इस्तेमाल किया गया। मंत्री ने सीओ सिटी हरिद्वार जूही मनराल को कार्रवाई के निर्देश दिए।
सतपाल महाराज ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। उनके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह हर उस व्यक्ति को जानते हैं जो उनसे मिलने आते हैं। उनके संज्ञान में आया है कि चांदपुर, बिजनौर निवासी किसी सुंदर लाल नाम के व्यक्ति ने मेरे साथ खिंचवाई। इस फोटो को आधार बनाकर नितिन चौहान नाम के एनआरआई से फजीर्वाड़ा कर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की गई। महाराज ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी सुन्दर लाल नाम के व्यक्ति को नहीं जानते। यदि कोई व्यक्ति उनके साथ फोटो खिंचवा कर उनका नाम लेकर धोखाधड़ी कर रहा है तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story