फर्जी कंपनी बनाकर बैंकों से करोड़ों का किया घोटाला, गैंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: थाना फेस 1 पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर बैंकों से कई सौ करोड़ की धोखाधड़ी कर पैसा ठगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। इस गैंग के लोगों की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी।
गुरुवार को पुलिस ने इस गैंग के एक सदस्य अभियुक्त अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमन शर्मा थाना कविनगर, जनपद गाजियाबाद का रहने वाला है।
वह एक सक्रिय गैंग का सदस्य है जो नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिये फर्जी कम्पनी बनाकर तथा बैंकों को विश्वास दिलाकर फर्जी पेपर के जरिए बैंकों के साथ कई सौ करोड़ की धोखाधड़ी/हेराफेरी जैसी घटनायें कर चुका है।
अभियुक्त अमन शर्मा सहित इसके गैंग के सदस्यों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। अमन शर्मा पुत्र रघुनाथ शर्मा को उसके निवास स्थान के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






