भारत
एमबीबीएस में दाखिला के नाम पर करोड़ों की ठगी, मास्टरमाइंड वैशाली गिरफ्तार
jantaserishta.com
6 July 2023 3:53 PM IST

x
बहुचर्चित मामला है।
नोएडा: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर धोखाधड़ी का मामला नोएडा का नहीं बल्कि पूरे एनसीआर का बहुचर्चित मामला है। इस मामले की मास्टरमाइंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दरअसल, अलग-अलग कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर करोड़ों रुपए ठगकर फरार होने वाले गैंग के कई आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे लाखों रुपए कैश और जूलरी बरामद की गई है। इस मामले में गैंग की सरगना और मास्टरमाइंड कही जाने वाली वैशाली, जो गाजियाबाद की रहने वाली है, को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वैशाली फरार चल रही थी और उस पर पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर-63, नोएडा पुलिस ने एनसीआर के बहुचर्चित धोखाधड़ी प्रकरण, एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले सदस्यो पर पंजीकृत गैंगस्टर के मुकदमे से संबंधित 25 हजार रुपये की इनामी वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 5 जुलाई को बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर 62 गोल चक्कर शौचालय के पास से फरार चल रही वांछित वैशाली पाल, पुत्री मूलचंद्र पाल, निवासी मकान नंबर-130, साईं इंक्लेव सोसायटी, थाना नंदग्राम, गाजियाबाद, उम्र करीब 27 वर्ष, को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्ता के खिलाफ थाना सेक्टर-63 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज है। वैशाली फरार चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वैशाली अपने साथियों के साथ मिलकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी कर चुकी है। पुलिस ने एक बार पहले भी उसे गिरफ्तार किया था। लेकिन, उसने अपनी जमानत करा ली थी। उसके बाद पुलिस ने दर्ज मामले को गैंगस्टर एक्ट में डालकर वैशाली की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद वैशाली फरार चल रही थी।
Tagsएमबीबीएसएमबीबीएस में दाखिलाकरोड़ों की ठगीठगीनोएडानोएडा पुलिसMBBSadmission in MBBSfraud of croresfraudNoidaNoida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





