भारत
करोड़ों की ठगी: 3 गिरफ्तार, 17 मोबाइल और 7 कालिंग डेटा शीट बरामद
jantaserishta.com
27 April 2023 10:38 AM IST

x
कॉल सेंटर का पर्दाफाश.
नोएडा (आईएएनएस)| एचपी गैस एजेंसी, लोन और हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश नोएडा की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं।
पुलिस ने इनके पास से 1 लैपटॉप, 17 मोबाइल, 3 डायरी, 12 अप्रूवल लैटर, 7 कालिंग डेटा शीट बरामद की है। बताया गया कि ये लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऑनलाइन डेटा शीट निकालकर सीधे साधे लोगों के मोबाइल नंबर लेकर उनके वॉट्सऐप नंबर पर लोन और एचपी गैस एजेंसी देने के नाम पर विज्ञापन भेजते थे। झांसे में आने के बाद ये लोग प्रोसेसिंग फीस व हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर पैसा लेते थे। इनकी पहचान गौरव कुमार, उत्तम कुमार व पंकज कुमार निवासी खोड़ा कालोनी गाजियाबाद हुई है। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। साथ ही पता लगा रही है किन किन लोगों के साथ इन्होंने ठगी की है। बता दे नोएडा में इससे पहले भी कई कॉल सेंटरों का खुलासा पुलिस कर चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





