भारत
50 लाख की ठगी: बुजुर्ग दंपत्ति ने किया था सुसाइड, मामले में पहली गिरफ्तारी हुई
jantaserishta.com
16 April 2025 1:43 PM IST

x
फैली सनसनी.
बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी में एक बुजुर्ग दंपति की आत्महत्या के मामले से सनसनी फैल गई है. मालूम हुआ कि कपल ने साइबर ठगों की धमकी से डर कर और तंग आकर जान दे दी. अब बेलगावी जिला साइबर पुलिस ने मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है और एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुजरात के सूरत से चिराग जीवराजभाई लक्कड़ को गिरफ्तार किया है.
आरोपी के खाते में कपल के साथ ठगी के 6 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे. आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए है, जिसने अन्य खातों में भी पैसे ट्रांसफर किए थे. सूरत से काम करने वाले जालसाज ने वीडियो कॉल में सीबीआई अधिकारी बनकर कपल से पैसे ऐंठ लिए थे.
मामले की जांच के लिए एसपी भीमाशंकर गुलेड़ ने एक विशेष टीम बनाकर सूरत भेजी थी. तब डीवाईएसपी दोदमनी के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया.
यह घटना जिले के खानपुर तालुक के बीड़ी गांव में हुई थी. दरअसल, यहां 27 मार्च को एक बुजुर्ग दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली थी. साइबर जालसाजों के शिकार होकर दंपत्ति ने 50 लाख रुपये गंवा दिए थे. इसी से निराश 83 साल के देइयांगो नाज़रेट और 79 साल की प्लेवियाना नाज़रेट ने अपनी जान दे दी. साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और लक्कड़ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





