भारत

तंत्र क्रिया के नाम पर ठगी, 14 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
29 March 2025 7:51 AM IST
तंत्र क्रिया के नाम पर ठगी, 14 आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

संभल। धनारी थाना पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को नकदी की बारिश कराने के झांसे में फंसाकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, तंत्र सामग्री, एक कछुआ और हथियार बरामद किए हैं। गिरोह का खुलासा तब हुआ जब 21 मार्च को राजपाल नामक युवक के अपहरण और तंत्र क्रिया कर उसे मारने के प्रयास की सूचना थाना धनारी पुलिस को मिली।

पीड़ित राजपाल ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को लाखन, रिंकू, अजय सिंह और दुर्जन उसे एटा ले गए, जहां संतोष और शिवम के साथ मिलकर उसे जबरन आगरा के एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। वहां उसके हाथ-पैर बांध दिए और तंत्र क्रिया के नाम पर उसके ऊपर सफेद कपड़ा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिससे बाद आरोपी भाग निकले। किसी तरह बचकर राजपाल दो दिन बाद अपने घर पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

गिरोह से पुलिस ने मोबाइल फोन, तांत्रिक विधाओं में प्रयुक्त सामग्री, दुर्लभकछुआ और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरोह के मोबाइल फोन से कई आपतिजनक वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनसे इनके काले कारनामों का खुलासा हुआ है। गिरोह लोगों को नकदी की बारिश कराने का लालच देता है। वे किसी दुर्लभ वस्तु (जैसे- 20 नख का कछुआ, दो मुंहा सांप, उल्लू, विशेष नंबर के नोट) पर तांत्रिक क्रिया की बात करते थे। युवतियों को 'टीटी' कहा जाता था और इन्हें तांत्रिक क्रिया के लिए तैयार किया जाता था। गिरोह के सदस्य गरीब परिवारों को यह कहकर फंसाते थे कि उनकी लड़की विशेष गुणों वाली है।

पुलिस ने इस गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन गुरु (कारीगर) और बाकी गिरोह के अन्य सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आगरा के यमुना ब्रिज का स्टेशन मास्टर रघुवीर आगरा भी शामिल है। इनमें गुरु राघवेंद्र निवासी यमुना आगरा, सोनू उर्फ अन्ना फिरोजाबाद, पप्पू फतेहाबाद आगरा है। इसके अलावा रिंकू निवासी थाना जुनावई संभल, अजय सिंह रजपुरा संभल, दुर्जन बुलन्दशहर, संतोष निवासी एटा, राघवेन्द्र निवासी आगरा, आकाश निवासी फिरोजाबाद, कप्तान सिंह, संजय डी. एन त्रिपाठी निवासी आगरा, जयप्रकाश भारद्वाज जिला आगरा, लाल सिंह पुत्र रामबीर निवासी ग्राम धौर्रा थाना अहमदपुर जिला आगरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


Next Story