भारत

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, 130 लोगों को बनाया निशाना, 80 लाख की ठगी

jantaserishta.com
13 April 2025 2:00 PM IST
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, 130 लोगों को बनाया निशाना, 80 लाख की ठगी
x
बड़ा खुलासा हुआ.
गोरखपुर: गोरखपुर की पीपीगंज पुलिस ने कबूतरबाजी गैंग पर शिकंजा कसने में बड़ी कामयाबी पाई है। पुलिस ने जंगल कौड़िया से कबूतरबाजी गैंग के मास्टरमाइंड अभयनाथ मौर्य उर्फ सौरभ पांडेय को धर दबोचा है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम था। अभयनाथ पर विदेश भेजने का झांसा देकर करीब 130 लोगों से 80 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर न्‍यायिक हिरासत में उसे जेल भेजा दिया गया है।
एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस गिरोह ने ‘शीतल ट्रेनिंग एंड ट्रेड स्टेट सेंटर’ नाम से जंगल कौड़िया में ऑफिस खोल रखा था। इसमें लोगों को पासपोर्ट, वीजा और फ्लाइट टिकट दिलाने का लालच देकर पैसे ऐंठे जाते थे। रोजी-रोटी की तलाश कर रहे युवा इस गैंग के चंगुल में आसानी से फंस जाते थे।
विदेश में अच्‍छा रोजगार पाने की उम्‍मीद में युवक कहीं से रुपयों का इंतजाम कर गैंग के सदस्यों को सौंप देते थे। गैंग, इन युवाओं के साथ छल करता था। उन्‍हें न सिर्फ झूठे सपने दिखाता था बल्कि रुपए ऐंठने के बाद फर्जी कागजात, वीजा और यहां तक कि हवाई जहाज का फर्जी टिकट तक पकड़ा देता था।
पीड़ितों को 17 और 18 अप्रैल 2024 की तारीख़ों के लिए हवाई यात्रा के टिकट दिए गए थे। लेकिन जब ये लोग एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि टिकट फर्जी है और वीजा भी फर्जी है। इसके बाद 42 पीड़ितों ने एकजुट होकर पीपीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि गिरोह का सरगना गगहा के हरिखोरा गांव में रहने वाला अभयनाथ मौर्य उर्फ सौरभ पांडेय है। इसके अलावा गगहा के चंदन (निकेतन नाम से सक्रिय) और खोराबार के निकेतन त्रिपाठी भी शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story