भारत

एनआईसी के नाम पर कर रहे धोखाधड़ी

jantaserishta.com
4 Nov 2022 4:13 PM IST
एनआईसी के नाम पर कर रहे धोखाधड़ी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| साइबर जालसाजों ने अब राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के नाम पर फर्जी एसएमएस के जरिए नौकरियों की पेशकश कर आम लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी हाने पर एनआईसी के अधिकारियों ने कहा कि फर्जी एसएमएस के बारे में सूचना मिलने पर एनआईसी टीम ने तत्काल आंतरिक जांच की और पहचान की कि फर्जी एसएमएस एनआईसी के बुनियादी ढांचे से नहीं भेजा गया था।
एनआईसी टीम ने जांच करने के लिए मोबाइल फोन कंपनियों के साथ मिलकर पता लगाया कि फर्जी एसएमएस एक निजी एसएमएस सेवा प्रदाता के बुनियादी ढांचे के माध्यम से भेजा गया था। एनआईसी की टीम ने संभावित धोखाधड़ी को ध्यान में रखते हुए तुरंत सीईआरटी-इन को घटना की सूचना दी और अपराधियों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई। अधिकारियों ने कहा कि यह फर्जी एसएमएस।
संचार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आम जनता को इस तरह के फर्जी एसएमएस से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
जांच में पाया गया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपनाते हैं। हाल ही में केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय ने नोट किया कि साइबर धोखेबाज पेंशनभोगियों का डेटा प्राप्त करके जीवन प्रमाण पत्र को अपडेट करने के लिए उन्हें बुला रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story