भारत

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

jantaserishta.com
18 Jun 2023 8:39 AM IST
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
x
पुलिस ने इनके पास से 4 लैपटॉप, 5 स्मार्टफोन और 9 की पेड मोबाइल फोन और 5 लाख 500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
नोएडा: देश और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार बदमाशों को थाना फेज-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग क्यूकर, शाइन और ओलेक्स की साइट से लोगों का नंबर लेकर उनको नौकरी का झांसा देते थे। पुलिस ने इनके पास से 4 लैपटॉप, 5 स्मार्टफोन और 9 की पेड मोबाइल फोन और 5 लाख 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित लोकेश शर्मा ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत फेज-2 थाने में दर्ज कराई थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को लेबर चौक से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान राजवीर सिंह, नितिन, निकेतन भाटी, रिंकू हुई है।
आरोपी राजवीर इनका मास्टर माइंड है। ये लोग प्लाट नंबर-392 द्वितीय तल, शक्ति खंड-4 थाना इंद्रापुरम जिला गाजियाबाद में आफिस खोलकर ऑनलाइन ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था। राजवीर ऑनलाइन क्विकर शाइन, ओएलएक्स की साइट से नौकरी के लिये आवेदन करने वाले के रिज्यूम और मोबाइल नंबर लेता था। उनको फोन करके नौकरी का झांसा देता था। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फार्म, नियुक्ति पत्र तैयार करना और साक्षात्कार भी लेता था। नितिन के माध्यम से उन लोगों को कॉल कराता था। नितिन उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा मांगता था। ये पैसा निकेतन व रिंकू के माध्यम से उपलब्ध करायें गये खातों में ट्रांसफर करवाते थे। पैसा एटीएम व मनी ट्रांसफर के माध्यम से निकलवाकर आपस में बांट लेते थे।
पुलिस और कोई सर्विलांस सिस्टम इनको ट्रैक नहीं कर पाए। इसके लिए हर सप्ताह मोबाइल, सिम व ई-मेल आईडी बदल देता था। हर दो माह में अपना ऑफिस भी बदल देता था। इन गतिविधियों का संचालन जिला गाजियाबाद में करता था। फिलहाल पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story